[ad_1]

नाहन, 4 जनवरी (हि.स.)। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मायना बाग में एक करोड रुपए की लागत से डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने यह जानकारी वीरवार को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान थाना खेगवा में जन समस्याएं सुनते हुए दी।
उन्होंने स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए की धनराशि मुहैया करवाने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया है।
विनय कुमार ने कहा कि आज सुनी गई समस्याओं में से अधिकतर मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया है।
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है जिसके तहत 8 जनवरी को हरिपुरधार से रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]
Source link