[ad_1]

कानपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। जाजमऊ थाना क्षेत्र की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को देवरिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पीड़िता से लूट की सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
जाजमऊ की रहने वाली कलावती ने 17 जनवरी को संबंधित थाना में तहरीर देते हुए बताया था कि 11 जनवरी को नाबालिग बेटी आंचल (दोनों काल्पनिक नाम) गोरखपुर गई थी। स्टेशन के गेट नंबर दो में एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई और उसने विश्वास दिलाया कि जहां तुम्हें जाना है वहां पर तुम्हें सही सलामत पहुंचा दूंगा। उसके विश्वास पर बेटी आ गई और उसके साथ चल दी। उसने स्टेशन से छह किमी दूर कुसुम्ही जंगल ले जाकर बेटी के साथ मारपीट की और सारा सामान लूटने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित बेटी किसी तरह से स्थानीय लोगों की मदद से घर पर जानकारी दी और बेटी को वहां से लाया गया। पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज करते हुए गोरखपुर रवाना हो गई।
शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी तेज स्वरुप सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान देवरिया निवासी गुलाब गुप्ता के पुत्र चौथी गुप्ता के रुप में की जो गोरखपुर स्टेशन पर ही दैनिक कर्मचारी था। गोरखपुर पुलिस से चौथी गुप्ता का मोबाइल नंबर मिला और सर्विलांस की मदद से उसको उसके गांव देवरिया के रुद्रपुर थाना के जंगल माहीगंज गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने उसके पास से पीड़िता से लूटी गई सामग्री भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/राजेश