Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



अररिया,13 फरवरी(हि.स.)। जोगबनी सीमा से सटे विराटनगर मे मंगलवार को झाड़ी में छिपाकर रखा गया तीन प्रेशर कुकर बम मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।बम मिलने से पूरे इलाके में अफरातफरी का महौल रहा।सूचना के बाद नेपाल पुलिस के साथ नेपाली सेना ने मौके पर पहुंचकर प्रेशर कुकर बम को डिफ्यूज किया।बम रखने के आरोप में नेपाल मोरंग जिला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मोरंग पुलिस एसपी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति ने ही विभिन्न शैक्षणिक संस्था को धमकी देकर भूमिगत संगठन के नाम मे जबरदस्ती चंदा मांगा था। एसपी दीपक पोखरेल के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्था मे भूमिगत संगठन के नाम मे महासचिव महावीर के हस्ताक्षर से नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी(माओवादी) लिखे लेटर पेड पर जबरन चंदा की मांग की गई थी।गिरफ्तार व्यक्ति 38 वर्षीय प्रवीण मिश्रा और 30 वर्षीय बिपिन अधिकारी है।
गिरफ्तार मिश्रा के पास से विस्फोटक पदार्थ मे प्रयोग होने वाला डेटोनेटर 7 पीस,18 फिट 3 इंच लम्बे डेडकार्ड, सोडा आधा केजी ,सहयोग रसीद 2 बंडल,आर्थिक सहयोग सम्बन्धित लिखे पत्र 5 पीस, मुक्तिनाथ प्रकाशन के प्रेस आईडी कार्ड सहित अन्य समग्री बरामद किया गया। वही प्रेशर कुकर बम को नेपाली सेना के सहयोग से डिफ्यूज किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल