[ad_1]

सैलजा के गृह क्षेत्र हिसार में 17 फरवरी को होगा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
24 को झज्जर में होगा रविदास जयंती समारोह
अशोक अरोड़ा ने जारी किए कार्यक्रम
चंडीगढ़, 23 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा में कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हुड्डा विरोध में राज्यभर में जनसंदेश यात्रा निकाली जा रही है। अब इसके जवाब में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी फरवरी माह में रैलियां आयोजित करने का ऐलान किया है। हरियाणा कांग्रेस कुमारी सैलजा के गृह क्षेत्र हिसार में 17 फरवरी को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करेगी।
पार्टी के मीडिया एवं कम्यूनिकेश इंचार्ज चांदवीर हुड्डा ने मंगलवार को बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने 17 फरवरी को हिसार में राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला लिया है। इसके बाद 24 फरवरी को झज्जर में गुरू रविदास जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं, 28 जनवरी को बादली में जन आक्रोश रैली होगी। इसके बाद 3 फरवरी को अंबाला जिले के मुलाना में जन आक्रोश रैली होगी। 4 फरवरी को तिगांव में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कमेटी के फैसले के मुताबिक 5 फरवरी को गुरुग्राम में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 फरवरी को चरखी दादरी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, 11 फरवरी को होडल में जन आक्रोश रैली, 18 फरवरी को कलायत में जन आक्रोश रैली, 25 फरवरी को महेंद्रगढ़ में जन आक्रोश रैली, 2 मार्च को उकलाना में जन आक्रोश रैली, 3 मार्च को समालखा में जन आक्रोश रैली व 10 मार्च को फरीदाबाद में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।
अशोक अरोड़ा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अलग-अलग अभियानों और कार्यक्रमों के जरिए लगातार जनता के बीच जा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ तमाम पार्टी विधायक व वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील