[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 8 मार्च (हि.स.)। अनियंत्रित होकर एक चार पहिया वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घटना में दो लोग घायल हो गए है। घटना शुक्रवार को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंडारमोर पर घटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक चार पहिया वाहन सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी जा रही थी। तभी गंडारमोर पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना में चार पहिया में सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद जलपाई मोड हाईवे ट्रैफिक आउट पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार पहिया वाहन को जब्त कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन