[ad_1]

कूचबिहार, 07 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है। तीन सौ कर्मचारियों की सैलरी में 1000 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल महीने से प्रभावी होगा। एनबीएसटीसी के चेयरमैन पार्थ प्रतिम राय ने कहा कि कंपनी के अनुबंध कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों सहित लगभग तीन सौ लोगों का वेतन बढ़ाया जा रहा है। वे अब तक प्रतिमाह 7000 रुपया कमाते थे। अप्रैल से यह बढ़कर आठ हजार रुपये हो जायेगा।
उल्लेखनीय है कि एनबीएसटीसी के स्थायी और अस्थायी कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे है। इनमें करीब दो हजार अस्थायी, संविदा कर्मियों का वेतन अचानक दो हजार रुपये कम कर दिया गया था। वह वेतन अभी तय नहीं हुआ है। कर्मचारी संघ का इस मुद्दे पर आंदोलन चला रहे है। इनमें करीब तीन सौ कर्मियों की वेतन वृद्धि काफी महत्वपूर्ण है। लोगों का मानना है कि यह वेतन वृद्धि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बढ़ाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा