Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 05 जनवरी (हि.स.)। भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए, सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम ने शुक्रवार को दो अलग-अलग अभियानों में रिश्वतखोरी के आरोप में राज्य सरकार के दो कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, पहले अभियान में असम के कामरूप जिले में चमरिया राजस्व मंडल के एक कर्मचारी को उसके कार्यालय में मांगी गई रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी की पहचान पर्यवेक्षक कानूनगो प्रदीप कलिता के रूप में की गई है। उसने एक पट्टे में नाम सुधारने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।
तदनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक सेल की एक टीम ने आज चमरिया राजस्व मंडल के कार्यालय में जाल बिछाया, जहां कलिता को शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत के तौर पर तीन हजार रुपये अग्रिम राशि लेते ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे अभियान में ग्वालपाड़ा के जिला कृषि अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा गया। अधिकारी की पहचान बुधेश्वर दास के रूप में की गई है। उसने शिकायतकर्ता के बिल जारी करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
दोनों अधिकारियों के कब्जे से रंगीन रुपए बरामद कर लिया गया और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया। मामले में आवश्यक कानूनी अनुवर्ती कार्रवाई चल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link