Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कुल्लू, 06 जनवरी (हि.स.)। थाना आनी के अंतर्गत हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। सड़क हादसा शुक्रवार दोपहर बाद हुआ जबआनी के बागीपुल पुल के समीप एक ऑल्टो गाड़ी का चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा ओर गाड़ी सड़क मार्ग से करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे के तुरंत बाद गाड़ी में सवार दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल बलदेव पुत्र डोला राम निवासी गांव पंगड़ा, निरमंड को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि हादसे में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि प्रीतम पुत्र जटू राम निवासी शलाट डाकघर पोषणा तहसील निरमंड जिला कुल्लू को इलाज के लिए रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील
[ad_2]
Source link