[ad_1]


भागलपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। भागलपुर के सिटी एसपी राज ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने पास हथियार और कारतूस छुपा कर रखा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने बड़ी खंजरपुर के रहने वाले रवि कुमार के घर छापामारी की,जहां रवि कुमार के साथ उसके पास रखे पिस्टल, मैगजीन एवं कारतूस को बरामद किया गया।
दूसरी तलाशी के दौरान तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज से भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ शाकिर शहनवाज को गिरफ्तार किया गया। सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के घर में अवैध हथियार के बारे में सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के लिए एक पुलिस टीम गठित कर शाकिर शाहनवाज के घर छापामारी की गई। छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया, जिसमे राइफल-01, पिस्टल-01, सिक्सर-01, एयरगन राइफल -01, एयरगन पिस्टल-01, कारतूस-110, खोखा-06 और हाईग्रेड-CO2 शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय
/चंदा