[ad_1]

बाक्सा (असम), 10 मार्च (हि.स.)। बाक्सा जिलांतर्गत सालबाड़ी आनंद बाजार पुलिस चौकी के काचूगांव में पुलिस ने मादक पदार्थ सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि आनंद बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी पुलिस अधिकारी पुंगसत मुसाहारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने बीती रात ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया और सामुवागाति गांव के रमन बसुमतारी (24) और साओद्रभिठा के अंठाइबारी गांव निवासी सान कुमार दैमारी (18) को गिरफ्तार किया। दोनों युवक नशे के आदि बताये गये हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार ड्रग्स के आसक्त रमेन बसुमतारी और सान कुमार दैमारी से तीन प्लास्टिक कंटेनर सहित 2.56 ग्राम ड्रग्स बरामद किया।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद