[ad_1]

जबलपुर, 5 जनवरी (हि.स.)। शहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शुक्रवार को फुटपाथ पर रहने वाले दो युवक नशे की हालत में आपस में विवाद करने लगे। विवाद इतना बढा कि दोनों ने एक दूसरे को घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई एक किशोरी के सर पर चोट आने की खबर है। वहीं से गुजर रहे गढा थाने के सब इंस्पेक्टर ने जब यह वाकया देखा तो उन्होंने तुरंत बीच बचाव करते हुए सिविल लाइन थाने को खबर की जिससे मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि फुटपाथ पर रहने वाले दो लड़कों का आपस में विवाद हो गया और दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया| यह संघर्ष इतना बढा की दोनों लुहुलूहान हो गए| वहीं इन दोनों को बीच बचाव करने आई एक किशोरी भी घायल हो गई| नशे में धुत दोनों युवक एक दूसरे की जान लेने पर आमदा थे| एसपी ऑफिस से ठीक 20 मीटर दूर नशे खोरी के साथ हुई इस वारदात से कई प्रश्न खड़े होते हैं| वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद विवेचना प्रारंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक/मुकेश
[ad_2]
Source link