Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 24 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार अपराह्न जिला सफर से लौटने के बाद सीधे राजभवन जा पहुंची। पूर्व बर्दवान में प्रशासनिक बैठक करने के बाद लौटते समय वह कार में अचानक ब्रेक लगने की वजह से चोटिल हो गई थीं। उनके सिर में चोट आई थी लेकिन कोलकाता लौटने के बाद पहले वह सीधे सचिवालय गईं। उसके बाद राजभवन पहुंची। यहां राज्यपाल के साथ उन्होंने काफी देर तक बातचीत की। सूत्रों ने बताया है कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने राजभवन में प्रवेश किया।
ममता और राज्यपाल के बीच 45 मिनट तक मुलाकात हुई। ममता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक राज्यपाल से मुलाकात की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक अच्छी रही।
खुद के चोटिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों की दुआओं से बच गई हूं। ममता के करीबी एक नेता ने बताया है कि उन्हें बहुत अधिक चोट नहीं आई है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा