Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। थाना पिरान कलियर स्थित ईमली खेड़ा के शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी किया सारा सामान बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी को शिव मंदिर समिति ग्राम इमली खेड़ा के अध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा मूर्ति व अन्य सामान चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपियों को भूरे साहब पीर के पास से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के नाम विवेक पुत्र महेंद्र हाल निवासी इमली खेड़ा थाना पिरान कलियर मूल निवासी ढंढेरा कोतवाली रुड़की सिविल लाइन जनपद हरिद्वार व एक विधि विवादित किशोर (बाल अपचारी) बताए गए हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने दो छोटे गदा, माइक स्टैंड, मूर्तियां व अन्य सामान बरामद किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र