[ad_1]

कोकराझाड़ (असम), 08 मार्च (हि.स.)। गोसाईगांव में मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक जब्त कर लिया गया। ट्रक पर 10 मवेशी लदे हुए थे।
पुलिस ने आज बताया कि तड़के गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में गोसाईंगांव के बैसापुर गांव नंबर दो में मवेशियों से भरा ट्रक (एएस-26एसी 0184) जब्त किया गया। ग्राहमपुर थाना पुलिस ने छापा मारकर अंदरुनी रास्ते से जा रहे इस ट्रक को जब्त कर लिया।
ट्रक से गायों की दस उन्नत नस्लों को बचाया गया। ट्रक चालक और पशु तस्कर इसी बीच भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि मवेशियों से भरा यह ट्रक धुबड़ी जा रहा था।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद