Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हुगली, 22 जनवरी (हि.स.)। हुगली जिले के रिषड़ा में सोमवार को रिषड़ा शहर तृणमूल कांग्रेस की ओर से सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। तृणमूल कांग्रेस की सद्भावना रैली रिषड़ा के वार्ड नंबर 20 में बालक संघ मैदान से निकली और रिषड़ा तीन नंबर रेलवे फाटक के पास जाकर समाप्त हो गई।
रैली में रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान, रिषड़ा शहर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साव सहित बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दरअसल, राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं से 22 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर सद्भावना रैली करने का निर्देश दिया था। सोमवार को तृणमूल सुप्रीमो के निर्देशानुसार रिषड़ा में सद्भावना रैली का आयोजन किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा