[ad_1]

कूचबिहार, 8 मार्च (हि.स.)। जिले के बक्सिरहाट थाने की पुलिस ने असम में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे कंटेनर में लदे 42 भैंसों को बरामद किया है। घटना शुक्रवार तूफानगंज-2 नंबर ब्लॉक के रामपुर-1 नंबर ग्राम पंचायत के भांगापाकरी असम-बांग्ला सीमा चेक प्वाइंट इलाके की है। पुलिस ने भैंसों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम मोजफ्फर और एमडी सुबेर है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने असम में प्रवेश करने से पहले एक कंटेनर से 42 भैंसें बरामद किये। पुलिस ने मवेशी से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर बिहार के दो निवासियों चालक मोजफ्फर और खलासी एमडी सुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि भैंसों को बिहार के दालखोला से असम ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों को तूफानगंज महकमा सत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायधीश ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन