[ad_1]

कानपुर,14 जनवरी(हि.स.)। कल्याणपुर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को बिठूर रोड के समीप गांजा की तस्करी करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया और तस्करों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये का गांजा एवं एक कार बरामद की। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने दी।
उन्होंने बताया कि पकड़े आरोपितों में जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र में स्थित दरकन नगरिया गांव निवासी राहुल, पड़ोसी प्रशान्त शर्मा एवं उक्त थाना क्षेत्र के माली पुरा गांव निवासी आकाश तेवतिया है। पुलिस टीम ने तीनों के कब्जे से एक कुंटल 100 ग्राम अवैध गांजा एक कार के अन्दर से बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि गांजा मधुपुर जिला सोनभद्र से आगे आगे दो व्यक्तियों से खरीदा और इसको बेचने के लिए वापस अलीगढ़ जा रहे थे। पूछताछ से कुछ अन्य लाभप्रद तथ्य भी प्रकाश में आये हैं जिन पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की टीम पकड़े तीनों युवकों के आपराधिक इतिहास के संबंध में अलीगढ़ पुलिस से संपर्क करके जानकारी ली जा रही है। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश
[ad_2]