[ad_1]

सिलीगुड़ी, 23 फरवरी (हि.स.)। आशीघर चौकी की पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले तीन बदमाशों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम प्रसेनजीत सरकार, राजशेखर मुखर्जी और सुमन बासुमाता है। तीनों आरोपितों को आशीघर चौकी की पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए भक्तिनगर थाना भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाईपास संलग्न एकटियाशाल इलाके में डकैती के मकसद से कई बदमाश जुटे थे। जिसकी गुप्त सूचना आशीघर चौकी की पुलिस को मिल गई। सूचना पाकर आशीघर चौकी की पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से कई धारदार हथियार भी बरामद हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा