[ad_1]

सिलीगुड़ी, 16 जनवरी (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से पानीटंकी बॉर्डर पर एसएसबी 41 बटालियन के जवानों ने विशेष अभियान चलाकर तीन मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा है। मंगलवार को एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी थाने को सौंप दिया है। गिरफ्तार किये गए तस्करों का नाम रवीन्द्रनाथ राय, सायन राय और समीर राय शामिल है। रवीन्द्रनाथ खोरीबाड़ी के गौरसिंग जोत का रहने वाला है, जबकि सायन हाथीघिसा और समीर सुकना का रहने वाला है। गिरफ्तार तस्करों के पास से एसएसबी ने 48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा