[ad_1]

पश्चिम चंपारण(बगहा), 19 जनवरी(हि.स.)।बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना ने पिछले दिनों दुकान से चोरी गयी 304 रेडिमेट कपड़ों की बरामदगी करते हुए सात आरोपित चोर को गिरफ्तारी की है। बगहा पुलिस जिला में पुलिस के तीन वर्ष के कार्यकाल में यह पहली इतनी बड़ी उपलब्धि मिली है।
पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति क जारी कर बताया कि रामनगर के नरैनपुर रोड स्थित आर्यन फैशन में चोरों ने रेडिमेड कपड़े की पिछले दिनों चोरी की थी। वहीं उसी दिन कन्या मध्य विद्यालय से मोटर, चापाकल, बर्तन इत्यादी की चोरी कर ली थी। जिसके विरूद्ध में रामनगर थाना ने काण्ड संख्या 26/2024 तथा 27/2024 दर्ज किया था।
अनुसंधान के क्रम में पुनः चोरी करने के प्रयास में रामाकांत राय पिता-गुलाब राय, घर-सोनखर को दुकानदार द्वारा पकड़ा गया तथा सूचना प्राप्त होते ही रामनगर थाना द्वारा चोर को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उसने चोरी में शामिल अन्य साथियों का भी नाम बताया । जिनका नाम 1. रामाकांत राय 2. गुफरान उर्फ चिरकुण्डा 3. बेचु कुमार 4. अमरनाथ सोनी 5. अभिषेक कुमार सोनी 6. आमिर लिट्टी वाला 7. महेन्द्र साह है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। चोरी की गई कपड़ो को भी बरामद कर ली गई है। काण्ड में विधिक कारवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में 1. जीन्स-75 पिस, 2. लुज सर्ट-68 पिस, 3.. लुज लोवर-04 पिस,4. स्वेटर-04 पिस, 5. जैकेट-11 पिस, 6.लुज सर्ट-45 पिस टोटल 304 पिस रेडिमेड कपडा बरामद किया गया।वहीं शराब कांड में एक की गिरफ्तारी की गयी है।
दूसरी तरफ पुलिस को उसी दिन कन्या मध्य विद्यालय से मोटर, चापाकल, बर्तन आदि चोरी गये सामान आरोपित चोरों से हाथ नहीं लगी है,जो पुलिस के लिए चुनौती है। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद