[ad_1]

कानपुर,09 जनवरी(हि.स.)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 8 जनवरी की रात एमसीए के छात्र आयुष द्विवेदी के साथ हुई मारपीट और अपहरण तथा उसके साथ किए गये अमानुषिक कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी के पिता धर्मेंद्र यादव (मुख्य आरक्षी एलआईयू ) को गिरफ्तार करके विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह जानकारी मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध निलाभजा चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि 8 जनवरी की रात एमसीए के छात्र आयुष द्विवेदी पुत्र अनिल कुमार द्विवेदी को पुरानी रंजिश की वजह से हिमांशु यादव,शुभम सोनकर,नन्दू दुबे,ऋषभ चौहान,रजत ,मोहित,आयुष मिश्रा ,धर्मेन्द्र यादव आदि एवं अन्य दो अज्ञात द्वारा जबर्दस्ती उठाकर ले गए और मारपीट की। इस संबंध में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम ने दो आरोपितों नन्दू दुबे और आयुष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के संबंध में अभियुक्त हिमांशु यादव के पिता धर्मेंद्र यादव (मुख्य आरक्षी एलआईयू ) के प्रभाव का गलत प्रयोग, उसकी घटना में संलिप्तता एवं उसके द्वारा भी मारपीट किए जाने के तथ्य प्रकाश में आये हैं, जिससे मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र यादव को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/सियाराम
[ad_2]
Source link