[ad_1]

नवादा, 07 जनवरी(हि.स.)। नवादा में शराब माफियाओं ने बुधवार को बेखौफ हो पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया है। जिसमे एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल, नवादा में शराब की तस्करी और भंडारण की सूचना पर रेड मारने गयी पुलिस टीम पर शराब माफिया ने हमला किया और शराब की बोतल फोड़कर दरोगा पर हमला कर दिया। पुलिस टीम में अफरातफरी मच गई ।रूपेश कुमार नामक घायल दरोगा को लोग अस्पताल ले गए।
शराब माफिया के इस हमले में अवर निरीक्षक रुपेश कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना नगर थाना क्षेत्र के शिवदयाल बीघा गांव में हुआ है, जहां शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला किया है।
हमले के बाद स्थानीय पुलिस भी एक्शन में आ गयी है ।एक शराब तस्कर देवा कुमार को विदेशी शराब के साथ धर-दबोचा है। शेष हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है। पुलिस अधीक्षक का मानना है कि हमारा हमलावरों को किसी भी कीमत पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना में जो भी शामिल थे ।उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन