[ad_1]

-इफको बाजार परिसर में स्थित मोटर पार्ट्स दुकान को भी बनाया निशाना
पूर्वी चंपारण,23 मार्च(हि.स.)। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगो की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
पहले चोरों ने कई विद्यालयों में एमडीएम का चावल चोरी कर दहशत फैला दिया था वही अब उनका निशाना पैक्स गोदाम बना है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने बरहरवा कला पश्चिमी पैक्स गोदाम से किसानों से खरीदा गया लगभग 20 क्विंटल धान की चोरी कर ली। साथ ही कोटवा इफको बाजार के समीप स्थित मोटर पार्ट्स दुकान में भी चोरी की घटना हुई है। जिसको लेकर दुकानदार रामाश्रय ने थाना में आवेदन दिया है।
पैक्स अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्र ने बताया है कि चोरो ने गोदाम के पास पिकअप लगा कर धान लाद कर चलते बने। उन्होने बताया कि वह देर रात शौच करने के लिए घर से बाहर निकले तो देखा की चोर पिकअप पर धान लोड कर भाग रहे थे। उन्होंने पिकअप का पीछा भी किया तब तक गाड़ी आखों से ओझल हो गई। यहां बता दे कि पिछले कुछ समय में कोटवा थाना क्षेत्र में घरों के अलावे कई विद्यालयों से चावल व अन्य सामान चोरी की गई हैं,आश्चर्यजनक है कि अबतक एक भी घटना का उदभेदन नही हुआ है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। जिसको लेकर कारवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश