[ad_1]

जयपुर, 3 फ़रवरी (हि.स.)। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने अन्तरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ भांकरोटा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के 69 कार्टून (828 बोतल), बीयर के 12 कार्टन (288 कैन), 142 पव्वे, परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक कंटेनर एवं एस्कॉर्ट पायलट में प्रयुक्त एक चौपहिया वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में से दो आरोपित अवैध शराब से भरे ट्रक कंटेनर की एस्कॉर्ट व पायलट के मार्फत गुजरात पहुंचाते है। साथ ही दो मुख्य तस्कर फरार चल रहे है जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया जयपुर शहर में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीएसटी ने भांकरोटा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले मोहन अटल निवासी कानोता जयपुर, प्रहलाद कुमार उर्फ फैलीराम निवासी आमेर जयपुर, राधाकिशन मीणा निवासी सैंथल जिला दौसा, ओमप्रकाश निवासी दहमी कलां बगरू जयपुर, लोकेन्द्र सिंह निवासी सैंथल जिला दौसा, गबरु बंजारा निवासी सैंथल जिला दौसा और राजेश कुमार निवासी सैंथल जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। मुख्य तस्कर लालचन्द रैगर एवं बलवीर मीणा फरार चल रहे है। गिरफ्तार अवैध शराब को गुजरात में ले जाकर बेचते है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप