Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शोणितपुर (असम), 27 जनवरी, (हि.स.)। सतिया में आज तीन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित हुए। सतिया के सेउज रोड पर छह करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सरकारी मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया और सतिया के मालर गांव में 10 लाख रुपये की लागत से भूमिधर बरदलै के नाम पर नवनिर्मित सतिया स्टेडियम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सतिया निरीक्षण बंगले में दोपहर का भोजन करने के बाद एक करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित सतिया नीलिमा नाट्य भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सतिया में एक दैनिक बाजार और एक इनडोर स्टेडियम के निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री के साथ सांसद पल्लव लोचन दास, राज्यसभा सांसद पवित्र मार्घेरिटा, विधायक कृष्ण कमल तांती, गणेश लिम्बु और सतिया के विधायक पद्म हजारिका मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/ श्रीप्रकाश/अरविंद