[ad_1]

होजाई (असम), 01 मार्च (हि.स.)। होजाई जिलांतर्गत लंका में चोरों ने एक नामघर (पूजा स्थल) में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। घटना की जानकारी आज सुबह तब प्रकाश में आई जब नामघर में सुबह दीपक जलाने के लिए नामघरिया (पुजारी) पहुंचा।
चोरों ने बीती रात लंका के भालुकमारी प्रोफेसर कॉलोनी स्थित नामघर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर नामघर से 25 हजार रुपये नगद के अलावा अन्य कीमती सामान कांसा-पीतल के बरताल, शराई, धातु के दीपक चुराकर फरार हो गये।
आज सुबह जब नामघरिया दीपक जलाने पहुंचा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया। स्थानीय लोगों की मदद से इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर लंका पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की वारदात की छानबीन में जुट गयी। धार्मिक स्थान में चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद