Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी (असम), 14 मार्च (हि.स.)। कछार पुलिस ने आज 110 करोड़ रुपए कीमत का ड्रग्स बरामद किया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट करते हुए बताया है कि विश्वसनीय जानकारी के आधार पर कछार पुलिस आज धोलाई के लोकनाथपुर में एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 किलोग्राम से अधिक हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसकी कीमत 110 करोड़ रुपए बताई गई है।
ड्रग्स को साबुनदानी में रखकर चमड़े के थैले के जरिए पड़ोसी राज्य से लाया जा रहा था। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद