[ad_1]

बाराबंकी, 27 जनवरी (हि.स.)। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के रौनी गांव के निकट एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद करते हुए जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी हैदरगढ़ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया 26 जनवरी को जूली नाम की महिला ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। अपने पति नरेंद्र कुमार चौधरी के साथ इस समय इंदिरा नगर लखनऊ में रह रही हैं। उसका पति अपने व्यापारिक पार्टनर सिधौली जनपद सीतापुर निवासी शैलेश कुमार एवं पिलहटी थाना कुर्सी बाराबंकी निवासी राहुल मौर्य के साथ मिलकर पिकप से जानवरों के सीमेन का क्रय-विक्रय का कार्य करते थे। कुछ दिन पूर्व रुपयों के लेन देन को लेकर शैलेन्द्र से विवाद हुआ था एवं शैलेन्द्र इस पार्टनरशिप से अलग हो गये थे।
पति डॉक्टरों को सीमेन बेचने के लिए घर से निकले थे और अभी तक घर वापस नहीं लौटे। उसे आशंका है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी गई। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने थाना हैदरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी।
सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन व डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त बाराबंकी निवासी राहुल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एडिशनल एसपी सी एल सिन्हा ने बताया हत्याभियुक्त को 48 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद पिकप, 13 अदद कंटेनर सीमेन व तमंचा मय खोखा कारतूस बरामद किया गया।
आरोपित ने सीतापुर निवासी शैलेन्द्र कुमार को फसाने की लिए साजिश रची। हालांकि पुलिस जांच में उक्त अभियोग से सम्बन्धित अपराध कारित करने में संलिप्तता नहीं पाई गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/प्रभात /प्रभात