Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 12 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा का विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र ही हमारी सरकार के लेखानुदान का आधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों पर जिस तरह प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया, उसे समय सीमा में पूरा करना पार्टी की प्राथमिकता है।
विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को मप्र विधानसभा में प्रस्तुत लेखानुदान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लेखानुदान के साथ अंत्योदय से सूर्योदय की शुरूआत की गई है। अनुसूचित जाति-जनजाति से लेकर किसान, गरीब-महिला और युवा कल्याण सभी वर्ग के लिए राशि का प्रबंध किया गया है। यह लेखानुदान प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है। शर्मा ने जनहितैषी लेखानुदान प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आभार जताया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश