Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 17 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को गोविंद देव जी मंदिर में विधिवत पूजा और आरती कर प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली के लिए कामना की है।
राज्यपाल मिश्र रविवार प्रातः गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने जन जन के आराध्य भगवान श्री गोविंद देव जी की आरती उतारी और विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान को लगाएं छप्पन भोग की झांकी के भी दर्शन किए। बाद में उन्होंने मंदिर प्रांगण में लगभग 200 वर्षों से मनाए जा रहे फागोत्सव में भी भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ इंदु/ईश्वर