Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को चित्रकूट स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर में श्री राम वंदना महोत्सव की महाआरती की।
राज्यपाल ने स्वामी नारायण मंदिर में राम वंदना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन-जन के आराध्य हैं। उन्होंने भगवान श्री राम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए जीवन को राममय करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने श्री राम वंदना महोत्सव की महाआरती कर सभी के मंगल, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर