Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]








मुरादाबाद, 12 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में मोबाइल व नकदी चुराने वाले आरोपित शकिर अल्वी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र में चांद मस्जिद के पास का निवासी शकिर अल्वी को आज मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर से गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी को शकिर के पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल व 3500/- नकद बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह नशे का आदी है और अपने शौक पूरे करने के लिए ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराता है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/बृजनंदन