[ad_1]

उधमपुर, 11 फरवरी (हि.स.)। जगानू ब्लॉक की पंचायत परोआ जगीर के कट्टल नाले से 52 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान चुन्नी लाल पुत्र नंद लाल निवासी परोआ जगीर के रूप में की गई। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवान शव परिवार को सौंप दिया है तथा इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
वहीं मृतक के पुत्र का कहना था कि शनिवार उनके पिता जी शाम घर से निकले थे फिर वापस नहीं आए। उन्होंने उन्हें काफी ढूंढा परंतु पता नहीं लगा। मेरे एक दोस्त ने उन्हें नाले में पड़े हुए देखा और उसने फोटो भेजो, जिससे उनका पता चला।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान