Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पूर्वी चंपारण, 20 जनवरी(हि.स.)। पुलिस ने पहाड़पुर थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने देते हुए बताया है कि गिरफ्तार युवक अजरुद्दीन आलम उर्फ बाबर आजम बताया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर हथियार सहित फोटो वायरल की सूचना के सत्यापन के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में पहाड़पुर एसएचओ अमरेश कुमार, एसआई बसंत राम, चौकीदार बिनोद यादव, गृह रक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य जवान को शामिल करते टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार समेत गिरफ्तार किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/गोविन्द