Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


धौलपुर , 15 मार्च (हि.स.)। शहर के कोतवाली इलाके की आवासन मंडल कॉलोनी में एक पन्द्रह वर्षीय किशोर ने गुरुवार रात फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पहले मृतक किशोर ने सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में मृतक ने करीब आधा दर्जन लोगों पर ब्लेकमेलिंग करने की बात भी लिखी है। इस संबंध में मृतक के पिता ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्व नामजद मामला दर्ज कराया है। उधर,पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सोंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक बाडी रोड स्थित आवासन मंडल कालोनी में रहने वाले दसवीं कक्षा के छात्र पन्द्रह वर्षीय शुभम मीणा ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। धौलपुर पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर तैनात मृतक के पिता रामनाथ मीणा ने कोतवाली में नामजद आरोपियों के विरुद्व उसके पुत्र को ब्लेकमेल कर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अर्पित शर्मा, आकाश कुशवाह, गौरव पोसवाल, अमन त्यागी तथा धीरज खटीक को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के मुताबिक शुभम मीणा को कुछ लोग वर्ष 2022 से एक लड़की के साथ फोटो एडिट कर ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने ब्लेकमेल करते हुए शुभम से करीब 37 हजार रुपए भी ले लिए थे। इस मामले को लेकर तत्कालीन समय में कोतवाली थाने में शिकायत भी दी गई, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एक बार फिर से ब्लैकमेलर ने उनके बेटे को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने 13 मार्च को घर में अकेला पाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें ब्लैकमेल करने वाले आरोपी 70 हजार रुपए की नगदी,6 तोला सोना एवं 20 चांदी के सिक्के सहित करीब 5 लाख रुपए के गहने चुरा कर ले गए। शुभम के माता-पिता घर लौटने पर शुभम ने ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी दी। इस पूरे मामले से आहत होकर देर बीती रात करीब डेढ बजे शुभम ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शुभम द्वारा आत्महत्या करने से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें शुभम ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात स्वीकार की है।
कोतवाली प्रभारी प्रमेन्द्र रावत ने बताया कि मृतक शुभम मीणा के पिता रामनाथ मीणा द्वारा कोतवाली में नामजद आरेापियों के विरुद्व प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में आईपीसी की धारा 306 में मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि मृतक शुभम मीणा आवासन मंडल कालोनी के पास में एक निजी स्कूल में दशवीं कक्षा का छात्र है तथा ब्लेकमेलिंग से मानसिक तनाव में चल रहा था। मूलत: नादनपुर थाना इलाके के गांव कुरगमां निवासी रामनाथ मीणा अपी नौकरी तथा बच्चों की पढाई की खातिर आवासन मंडल कालोनी के सेक्टर नंबर 6 में रह हे हैं। मृतक शुभम तीन भाई हैं,जिनमें दो बड़े भाई बृजेश और देवेश नर्सिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। मृतक शुभम अपने माता-पिता के साथ धौलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता रामनाथ मीणा का कहना है कि वर्ष 2022 में जब उसके बेटे के साथ पहली बार ब्लैकमेलिंग की गई थी, तब अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती, तो शायद आज उनकी बेटे की जान बच सकती थी।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रदीप/ईश्वर