Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बरेली, 23 मार्च(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारियों ने शनिवार को बरेली लोकसभा में पार्टी की जीत पक्की करने के लिए बैठक की और रणनीति बनायी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि युवाओं की टोलियां बनाकर प्रचार को धार दी जायेगी।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि युवाओं की टोलियां बनाकर प्रचार को धार दी जाएगी। बरेली लोकसभा प्रभारी संजीव यादव ने कहा कि लोकसभा स्तर से और विधान सभा स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव संचालन समिति क्षेत्र में पार्टी के प्रमुखजनों के साथ जनसंपर्क को तेज करेगी।
बैठक में पार्टी के प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सक्सेना, प्रमोद बिष्ट, भूपेंद्र कुर्मी, हैदर अली,अशोक यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, अनिल पटेल, हसीब खान, मीरगंज सुरेश गंगवार, तनवीर उल इस्लाम, भोजीपुरा टीका राम कश्यप, दीपक शर्मा, राजेश अग्रवाल, भुवनेश यादव, अविनाश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/देश दीपक