[ad_1]

जबलपुर, 2 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को जारी पहली सूची में पार्टी के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे को जबलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष प्रभात साहू के नेतुत्व में नगर संगठन ने अपनी खुशी जाहिर की है एवं एक कार्यकर्ता को सम्मान देकर प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
आशीष दुबे के जबलपुर लोकसभा के प्रत्याशी घोषित होते ही सम्पूर्ण लोकसभा के कार्यकताओं ने अपनी खुशी जाहिर की है। विदित हो कि आशीष दुबे प्रदेश मंत्री बनने के पूर्व जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष भी रह चुके है। आशीष दुबे कल 3 मार्च को दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे भारतीय जानता पार्टी महानगर की तरफ से आतिसबाजी व मिठाई वितरण किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ विलोक पाठक/मुकेश