[ad_1]

सहरसा,08 मार्च (हि.स.)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय हटिया गाछी स्थित सहरसा पब्लिक स्कूल में बच्चियों के बीच खेल कूद का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बच्चियों के बीच गणित दौड़, सुई धागा दौड़ और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चियों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया।वही सफल बच्चियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य अवनीश कुमार वर्मा ने इस अवसर पर बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।महिलाओं को उचित सम्मान और अवसर प्रदान करना हम सब की जिम्मेवारी बनती है।कुल 45 छात्राओं को विद्यालय की शिक्षिका शालू, साक्षी,रानी, मुस्कान और मासूम द्वारा पुरस्कृत किया। शिक्षक अमरेन्द्र दास ने इस अवसर पर देश की बहुत सारी वीरांगनाओं की चर्चा करते हुए बताया विद्यालय में इस अवसर पर निः शुल्क नामांकन अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा