Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सहरसा,26 फरवरी (हि.स.) शहर के पूरब बाजार स्थित भाजपा नेता मनोज गुप्ता की 80 वर्षीय माता जगमाया देवी का विगत दिनों निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद पप्पू यादव, विधायक आलोक रंजन एवं मेयर बैन प्रिया ने मृतक के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
मेयर ने कहा कि स्व योगमाया देवी बहुत धार्मिक प्रवृत्ति की धर्म-परायण महिला थी।वे सतत पूजा-पाठ मे तल्लीन रहकर बिल्कुल स्वस्थ थी।मृत्यु के दिन भी पूजा-पाठ कर खाना पीना खाकर सोने गई लेकिन नींद के दौरान अकस्मात निधन होने से सभी स्तब्ध रह गए।उनके निधन पर दो मिनट मौन रखकर आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।वही उनके निधन पर गरुड़ पुराण का पाठ पंडित नरेश झा द्वारा किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा