[ad_1]

बेतिया, 19 जनवरी (हि.स)। एसएसबी 47वीं बटालियन अंतर्गत इनरवा में जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर से गांजा बरामद किया है। हालांकि इस कार्रवाई में गांजा का धंधेबाज भागने में सफल रहा।
47 वीं एसएसबी बटालियन अंतर्गत इनरवा में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट रामा प्रसाद घोष ने बताया कि शुक्रवार के अहले सुबह सूचना मिली थी कि पिलर संख्या 419 / 4 के पास से नेपाल से गांजा आने वाला है। तुरंत एसआई जीडी सुरेंद्र कुमार, सरफराज आलम सहित अन्य जवानों को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया ।
कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक के बोरे में गांजा बरामद किया गया। जिसका वजन तीन किलो हुआ। हालांकि कुहासे का फायदा उठाकर गांजा का धंधेबाज बोरा फेंक नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। जब्त गांजा को इनरवा थाना को अग्रेतर कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया है ।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक़ /चंदा