Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 24 जनवरी (हि.स.)। एम.एल मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सी.एस.डी. सहारा क्रिकेट एकेडमी को जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी ने 57 रन से हरा दिया। जयपुरिया के सलामी बल्लेबाज सुशील राव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाये।
जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 217 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज सुशील राव ने नौ चौकों की मदद से 90 बाल पर 91 रन का योगदान दिया। वहीं राज भारती शून्य पर पवेलियन लौट गये। यश केशरी ने 36 रन बनाये, जबकि आनंद ने 28 रन का योगदान दिया। सीएसडी सहारा की पूरी टीम 160 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गयी। सलामी बल्लेबाज अश्वनी कुमार मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गये। वहीं ऋतिक राय ने 27 रन बनाये और सौरभ यादव ने 29 रन का योगदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/दिलीप