[ad_1]

रतलाम, 2 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के मावली जंक्शन-उदयपुर सिटी के मध्य ट्रैक मशीनों से रेलवे लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण दो ट्रेनें मावली जंक्शन से उदयपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेंगी।
मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार गाड़ी संख्या 05835/05836 मंदसौर उदयपुर सिटी मंदसौर स्पेशल ट्रेन तत्काल प्रभाव से 15 फरवरी तक मावली जंक्शन-उदयपुर सिटी-मावली जंक्शन के मध्य निरस्त रहेगी तथा उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली जंक्शन से ही मंदसौर के लिए चलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी