Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

–विष्णु प्रिया और रवि कश्यप को मिली व्यक्तिगत उपाधि
प्रयागराज, 08 मार्च (हि.स.)। लखनऊ में 4 से 7 मार्च आयोजित द्वितीय शौर्य शूटिंग चैम्पियनशिप में ईगल आई शूटिंग अकादमी प्रयागराज के निशानेबाजों ने 19 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीतकर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।
अकादमी के पिस्टल कोच विजय चन्देल व राइफल कोच फरीद सिद्दीकी ने शुक्रवार को बताया कि अकादमी के निशानेबाजो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये चैम्पियन ऑफ चैम्पियन के (आईएसएसएफ) वर्ग में अकादमी की विष्णु प्रिया प्रथम व मिहिर श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पिस्टल (एनआर) वर्ग में रवि कश्यप को पहला स्थान मिला।
प्रतियोगिता में रवि कश्यप व विष्णु प्रिया (तीन-तीन), मिहिर श्रीवास्तव (दो), सार्थक सोमवंशी, रणवीर, सिद्धार्थ, आयुष, आशुतोष मित्रा, अविनाश, लकी पटेल, उपेन्द्र यादव, आकिया मुस्कान, नितीश व दिलीप ने एक-एक स्वर्ण, सार्थक, आयूष व उपेंद्र ने रजत एवं रणवीर, सिद्धार्थ, अविनाश और लकी ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया।
हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/पदुम नारायण