Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 16 फरवरी (हि.स.)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़- कन्याकुमारी के बीच दो पाक्षिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 06103/06104 (कन्याकुमारी – डिब्रुगढ़ – कन्याकुमारी) और ट्रेन संख्या 06105/06106 (कन्याकुमारी – डिब्रूगढ़ – कन्याकुमारी) सुपरफास्ट दोनों दिशाओं में आठ-आठ ट्रिपों के लिए चलेगी। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर के प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी, जिन्होंने दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने की योजना बनाई है।
पूर्वोत्तर सीमा रेल के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने आज बताया है कि ट्रेन संख्या 06103 (कन्याकुमारी- डिब्रूगढ़) सुपरफास्ट स्पेशल 16 फरवरी, 1, 15 और 29 मार्च को कन्याकुमारी से 17.25 बजे रवाना होगी और सोमवार को डिब्रूगढ़ 20.50 बजे पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 06104 (डिब्रूगढ़ – कन्याकुमारी) सुपरफास्ट स्पेशल 21 फरवरी, 06, 20 मार्च और 03 अप्रैल को डिब्रुगढ़ से 19.55 बजे रवाना होगी और शनिवार को कन्याकुमारी 21.55 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए एसी-3 टीयर, एसी-3 टीयर इकोनॉमी क्लास, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 06105 (कन्याकुमारी – डिब्रूगढ़) सुपरफास्ट स्पेशल 23 फरवरी, 08, 22 मार्च और 05 अप्रैल को कन्याकुमारी से 17.25 बजे रवाना होगी और सोमवार को डिब्रूगढ़ 20.50 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 06106 (डिब्रूगढ़ – कन्याकुमारी) सुपरफास्ट स्पेशल 28 फरवरी, 13, 27 मार्च और 10 अप्रैल को डिब्रूगढ़ से 19.55 बजे रवाना होगी और शनिवार को कन्याकुमारी 21.55 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए एसी-2 टीयर, एसी-3 टीयर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास होंगे।
ये ट्रेनें वाया मोरियानी जंक्शन, डिमापुर, लमडिंग जंक्शन, ग्वालपारा टाउन, कोकराझार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, बर्द्धमान जंक्शन, खड़गपुर जंक्शन, भुवनेश्वर, विजयनगरम जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, नेल्लूर, कोयंबत्तूर जंक्शन, एरणाकुलम टाउन और तिरूवनंतपुरम सेंट्रल आदि होकर गुजरेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद