Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
कछार (असम), 17 मार्च (एच.एस.)। कछार जिले के नरसिंहपुर में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।
अधिकारियों के अनुसार एक ट्रक और एक यात्री सूमो वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा सिलचर-आइजोल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरसिंहपुर में हुआ। मिजोरम की ओर से आ रहे एक यात्री सूमो वाहन की एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनको सिलचर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हालांकि घायलों की संख्या का पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/अरविंद/पवन