Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार से छुटकारा पाने मतदान करेगी। मोदी ने वायदा किया था अच्छे दिन आयेंगे मोदी के जाने के दिन आ गये लेकिन अच्छे दिन नहीं आये। विदेश से कालाधन लाने का वायदा किया। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी सरकार की मिलीभगत से देश का धन लेकर हुये फरार हो गये, मोदी सरकार देखती रह गयी। विदेशों से कालाधन नही आया। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आने का वादा कर वोट ले लिया 15 लाख की बात तो दूर एक पैसा नहीं आया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिये चुनावी वायदे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसको जुमला बता देती है।
हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद