[ad_1]

रायपुर, 4 मार्च (हि.स.)।श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज सोमवार को दाल भात केंद्र का शुभारंभ करेंगे। जिला मुख्यालय कोरबा के बालको नगर में दोपहर 1 बजे दाल भात केंद्र का शुभारंभ होगा।
शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान किया जायेगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल करेंगे।इस केंद्र में 5 रुपये गर्म और पौष्टिक खाना मिलेगा।बालको में बड़ी संख्या में श्रमिक काम करने आसपास के जिलों से पहुंचते हैं। दालभात केंद्र खुलने से सस्ते दर में उन्हें खाना मिलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा