Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी (असम), 11 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी में आज ड्रग्स के साथ एक तस्कर को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया है।
असम पुलिस की एसटीएफ द्वारा आज दी गई औपचारिक जानकारी के अनुसार एक इनपुट के आधार पर राजधानी के बीरूबाड़ी स्थित अब्दुल नामक एक व्यक्ति के मकान नं. 14 पर एसटीएफ द्वारा सोमवार को दोपहर के समय छापामारी की गई। इस छापामारी में संदिग्ध हेरोइन से भरी 137 शीशियों में 185 ग्राम, 2530 नग खाली शीशियां, 4 मोबाईल फोन, नकद 727 रुपए तथा छोटी डिजिटल वजन मापने की एक मशीन बरामद की गई।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद बाबुल अली (25) के रूप में की गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद