[ad_1]

बाराबंकी, 04 फरवरी (हि.स.)। सतरिख थाना क्षेत्र में सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम कमरपुर स्थित भठ्ठे के पास रहने वाले शिवराज यादव का अपने पिता विशुन से सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर शनिवार को विवाद हुआ था। इस दौरान शिवराज ने अपने पिता विशुन को डण्डा मार दिया, जिससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपित शिवराज को राजकीय इण्टर कॉलेज, बरौली जाटा के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी की पाटी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
हिंदुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/दिलीप