[ad_1]

हमीरपुर, 03 फरवरी (हि.स.)। सरीला कस्बे में शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में एक अपराधी की 3.5 लाख रुपये की सम्पत्ति पुलिस ने कुर्क की है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
एसपी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपराध से चल और अचल सम्पत्ति एकत्र करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को सरीला कस्बे के मांझखोर मुहाल निवासी अखिलेश राजपूत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल और एक महेन्द्रा ट्रैक्टर कुर्क किया गया। कुर्क की गई सम्पत्ति की कीमत तीन लाख पांच हजार रुपये है।
एसपी ने बताया कि इस अपराधी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, गुंडागर्दी कर लोगों को धमकाने के मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ खनिज, आपदा प्रबंधन महामारी की धारा-3 व गैंगस्टर समेत ग्यारह मुकदमे जरिया थाने में दर्ज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/आकाश